
सेवा और समर्पण भाव ही भाजपा की पहचान है:-विकास महतो
फ़ोटो प्रदर्शनी कार्यक्रम का हुआ आयोजन
दीपक शर्मा/कोरबा:- भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी का जन्मदिवस 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर 2021 तक "सेवा और समर्पण अभियान" के साथ मनाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी जैन भवन पुराना बस स्टेंड कोरबा में लगाई गई है। दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी कार्यक्रम में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं सहित देश हित मे लिए गए बड़े फैसलों की चित्र अंकित की गई थी, दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्धघाटन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायगढ़ जिला संगठन सहप्रभारी विकास महतो एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह द्वारा किया गया,
कार्यक्रम के प्रमुख रूप से जिलामहामंत्री भाजपा टिकेश्वर राठिया,जिलाउपाध्यक्ष आलोक सिंह,जिलाउपाध्यक्ष श्रीमती उमाभारती सराफ, जिलामंत्री श्रीमती रेणुका राठिया,जिलामंत्री संदीप सहगल,श्रीमती ज्योति वर्मा,श्रीमती मंजू सिंह,नवदीप नंदा,अजय कुमार चंद्रा,अजय विश्वकर्मा,राजेश सोनी,सुमन सोनी, ऋषभ साहू,भाजयूमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी,भाजयूमो जिलामहामंत्री अनूप यादव,रंजू यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्न पारखी, रामअवतार पटेल,उदय शर्मा,प्रीति स्वर्णकार,स्वाति कश्यप,पुष्प कला साहू आदि सहित समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।
फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायगढ़ जिला के संगठन सह प्रभारी श्री विकास महतो एवं जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह के द्वारा भारत माता के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री श्री टिकेश्वर राठिया, जिला उपाध्यक्ष श्री आलोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उमा भारती सराफ, जिला मंत्री श्रीमती रेणुका राठिया, जिला मंत्री श्री संदीप सहगल, श्रीमती ज्योति वर्मा, श्रीमती मंजू सिंह, नवदीप नंदा, अजय कुमार चंद्रा, अजय विश्वकर्मा, राजेश सोनी, सुमन सोनी, ऋषभ साहू, पंकज सोनी, अनूप यादव,रंजू यादव ,वैशाली रत्न पारखी, राम अवतार पटेल, उदय शर्मा, प्रीति स्वर्णकार, स्वाति कश्यप, पुष्प कला साहू के साथ-साथ युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।