
०० मस्तूरी थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह की अनुशंसा पर बिलासपुर एसपी ने प्रदान किए प्रशस्ति प्रमाण पत्र
०० मस्तुरी थाना पुलिस एवं राजनितिक दल के प्रतिनिधियों,
व्यापारियों, नागरिको ने संक्रमण की रोकथाम के लिए किये अथक प्रयास
मस्तुरी| जिले मस्तुरी थाना क्षेत्र में वैश्विक महामारी कोविड 19 कोरोनावायरस संक्रमित बीमारी की रोकथाम एवं बचाव में पुलिस के साथ मिलकर विशेष सहयोग व सहायता कर उत्कृष्ट कार्य किये गए जिसके लिए मस्तूरी थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह की अनुशंसा पर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के द्वारा मस्तुरी क्षेत्र के राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिको सहित व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनकी प्रशंसा की|
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने मस्तुरी थाना क्षेत्र
के छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महामंत्री राजकुमार अंचल, सभापति कृषि
विभाग जिला पंचायत बिलासपुर राजेश्वर भार्गव, अध्यक्ष व्यापार संघ मस्तूरी कृष्ण कुमार निरनेजक, विजय अंचल, ढालू अग्रवाल, काजू अग्रवाल, सनी जैसवानी, मनीष कुमार, विजय
कुमार मरकाम, अवनींद्र केसरवानी को उनके उत्कृष्ट कार्यो को लेकर प्रशस्ति प्रमाण-पत्र
प्रदान किया इस दौरान मस्तुरी थाने के पुलिसकर्मी फैजुल शाह थाना प्रभारी मस्तुरी,
सीएस नेताम उपनिरीक्षक, प्रदीप यादव सहायक उपनिरीक्षक, हेमसागर पटेल सहायक उपनिरीक्षक,
कमलेश शर्मा आरक्षक, मिथेलेश सोनी आरक्षक, प्रेमशंकर बंजारे आरक्षक,बसंत मानिकपुरी
आरक्षक, योगेन्द्र खूंटे आरक्षक, चंद्रप्रकाश धृतलहरे आरक्षक, संतोष पाटले आरक्षक,
सुरेन्द्र आरक्षक, योगेश निर्मलकर आरक्षक, कृष्ण कुमार महिलांगे आरक्षक द्वारा
बेहतर कार्य किये गए जिन्हें भी प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिए गए|