
सिवनी में मनाया गया मितानिन दिवस
छुरा- आदिवासी विकास खंड छुरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सीवनी में मितानीन सम्मान दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू, थे। अध्यक्षता सरपंच प्रीतम ध्रुव ने किया। विशेष अतिथि बतौर बसपा दूज राम बोध पामगढ़, सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश प्रतिनिधि व जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर, क्षेत्रीय जनपद जागृति ठाकुर, बसपा जिलाध्यक्ष दूज लाल बंजारे उपस्थिति थे।
अतिथियो द्वारा भारत माता के छाया चित्र पर पुजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि लक्ष्मी साहू, ने कहा कि मितानीन बहने समाज और शासन के बीच महत्व पूर्ण कड़ी हैं। अथक सेवा धारी सामाजिक कार्यकर्ता है। जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने मितानीनो को गाँव के डाँक्टर हैं कहा। कार्यक्रम को पूर्व विधायक दूज राम बोध, जनपद सदस्य जागृति ठाकुर ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर उप सरपंच मेवा नायक,पूर्व जनपद सदस्य आला राम ठाकुर,पंच राम ओगरे उपस, जय राम जगत उपस्थिति थे। , मितानीनो में गायत्री बाई, रुकनी, मुन्ना बाई, चिखुरना, मानकी, बिरझा, राजेश्वरी को साडी। व श्री फल से स्वागत किया गया। आभार प्रदर्शन देवरी के सरपंच अशोक ठाकुर ने तथा संचालन सचिव सुरेन्द साहू ने किया।